पहाड़ी मुहल्ला में सरकारी डीप बोरिंग से हटा कब्जा, समरसेबल व पाइप जब्त

मेदिनीनगर : शुक्रवार को मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के पहाड़ी मुहल्ला के एक सरकारी डीप बोरिंग से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की गयी. इस दौरान सरकारी डीप बोरिंग में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से लगाया गया समरसेबल व पाइप जब्त कर लिया गया. समाचार के अनुसार नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी विनीत कुमार […]
मेदिनीनगर : शुक्रवार को मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के पहाड़ी मुहल्ला के एक सरकारी डीप बोरिंग से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की गयी. इस दौरान सरकारी डीप बोरिंग में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से लगाया गया समरसेबल व पाइप जब्त कर लिया गया.
समाचार के अनुसार नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी विनीत कुमार को शिकायत मिली थी कि पहाड़ी मुहल्ला स्थित राजा हरिश्चंद्र घाट के मुख्य द्वार के पास सड़क किनारे सरकारी डीप बोरिंग का कब्जा कर कई वर्षों से अवैध रूप से जलदोहन किया जा रहा है. जबकि राजा हरिश्चंद्र घाट पर पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण शव का दाह संस्कार करने में काफी परेशानी हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




