हाथी के उत्पात से परेशान हैं किसान, विभाग मौन

मोहम्मदगंज : वन क्षेत्र के मोहम्मदगंज, भजनिया, गोराडीह , बरवाडीह पंचायत के किसान इन दिनों झुंड से अलग होकर भटके एक हाथी से परेशान है. करीब 15 दिन से इन इलाकों के किसानों के घर व खेत मे लगी फसल ईख, सब्जी व मूंग की फसल को बरबाद कर रहे है. किसानों ने बताया कि […]
मोहम्मदगंज : वन क्षेत्र के मोहम्मदगंज, भजनिया, गोराडीह , बरवाडीह पंचायत के किसान इन दिनों झुंड से अलग होकर भटके एक हाथी से परेशान है. करीब 15 दिन से इन इलाकों के किसानों के घर व खेत मे लगी फसल ईख, सब्जी व मूंग की फसल को बरबाद कर रहे है. किसानों ने बताया कि हाथी का आश्रय स्थल मोहम्मदगंज वन क्षेत्र के रंगीलवा नामक जंगल में है.
शाम ढलते ही इस जंगल से निकल कर हाथी किसानों के खेतों में पहुंच कर फसल को नुकसान करता है. बीती रात किसान हरिचरण यादव का ईख का फसल व घर को गिरा दिया है. किसान मथुरा मेहता, चतुर्गुण मेहता, नरेश राजवार, जोखू प्रजापति समेत कई किसानों पर हाथी जानलेवा हमला के साथ फसल व घरों को नुकसान किया है. प्रभावित किसान कई बार इस घटना कि जानकारी वन विभाग को दी है. इस मामले में अब तक किसानों को केवल आश्वासन ही अब तक मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










