कोचिंग के शिक्षक के साथ छात्रा फरार

हुसैनाबाद : हुसैनाबाद अनुमंडल के हैदरनगर बाजार में कोचिंग सेंटर के शिक्षक सूरज पासवान गत 14 अप्रैल 2019 को कोचिंग में पढ़ने वाली लड़की को लेकर फरार हो गया. लड़की के पिता ने हैदरनगर थाना में हैदरनगर के बरवाडीह गांव निवासी सूरज पासवान समेत अन्य पर लड़की को शादी की नीयत से बहला फुसला कर […]
हुसैनाबाद : हुसैनाबाद अनुमंडल के हैदरनगर बाजार में कोचिंग सेंटर के शिक्षक सूरज पासवान गत 14 अप्रैल 2019 को कोचिंग में पढ़ने वाली लड़की को लेकर फरार हो गया. लड़की के पिता ने हैदरनगर थाना में हैदरनगर के बरवाडीह गांव निवासी सूरज पासवान समेत अन्य पर लड़की को शादी की नीयत से बहला फुसला कर भागने का मामला दर्ज कराया था. लड़की और उसका प्रेमी शिक्षक रांची महिला थाना में समर्पण कर दिया है.
महिला थाना से हैदरनगर थाना प्रभारी को फोन पर सूचना दी गयी. सूचना के आधार पर थाना पुलिस रांची आकर प्रेमी युगल को हैदरनगर ले गयी. बताया जाता है कि दोनों ने रांची के एक ही मंदिर में पहले ही शादी कर ली है. दोनों बालिग है. पुलिस ने लड़की को हुसैनाबाद महिला थाना के सुपुर्द कर दिया, जबकि प्रेमी सूरज को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में मेदिनीनगर भेज दिया है.
थाना प्रभारी गणेश केवट ने बताया कि लड़की का मेदिनीनगर सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया जायेगा. लड़की के बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




