वंशवाद की राजनीति करती है कांग्रेस

मनातू : राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर बढ़ रहा है. पिछले पांच वर्षों में देश सुरक्षित हुआ है. शहर से लेकर गांव तक के विकास का वातावरण तैयार हुआ है. बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंदों तक विकास योजना का लाभ पहुंचा […]
मनातू : राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर बढ़ रहा है. पिछले पांच वर्षों में देश सुरक्षित हुआ है. शहर से लेकर गांव तक के विकास का वातावरण तैयार हुआ है. बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंदों तक विकास योजना का लाभ पहुंचा है. गरीबों को घर मिला और घर-घर तक रसोई गैस पहुंचा है.
लोगों के जीवन स्तर में बदलाव आया है.देश की सुरक्षा व विकास के लिए फिर से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बने, इसके लिए गोलबंद रहने की जरूरत है. मंगलवार को मुख्यमंत्री श्री दास चतरा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पलामू के मनातू में आयोजित चुनावी सभा में बोल रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










