ePaper

पांकी : पुल निर्माण साइट पर फायरिंग, मुंशी घायल

Updated at : 08 Feb 2019 9:27 AM (IST)
विज्ञापन
पांकी : पुल निर्माण साइट पर फायरिंग, मुंशी घायल

पांकी : पलामू-चतरा सीमा पर स्थित चाको पुल के पास अपराधियों ने मुंशी ओमप्रकाश सिंह उर्फ बाबू को गोली मार कर घायल कर दिया.ओमप्रकाश यहां पुल निर्माण कार्य का कामकाज देख रहे थे. गोली लगने से ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें रिम्स रेफर किया गया है. ओमप्रकाश सिंह पीपराटांड थाना क्षेत्र के […]

विज्ञापन

पांकी : पलामू-चतरा सीमा पर स्थित चाको पुल के पास अपराधियों ने मुंशी ओमप्रकाश सिंह उर्फ बाबू को गोली मार कर घायल कर दिया.ओमप्रकाश यहां पुल निर्माण कार्य का कामकाज देख रहे थे. गोली लगने से ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें रिम्स रेफर किया गया है. ओमप्रकाश सिंह पीपराटांड थाना क्षेत्र के पगार खुर्द के रहनेवाले हैं.

पांकी-चतरा को जोड़ने वाले चाको पुल का निर्माण एके कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जा रहा है. गुरुवार को दिन के करीब साढ़े तीन बजे दो बाइक पर सवार अपराधी पुल के पास आकर फायरिंग करने लगे. अपराधियों ने मुंशी ओमप्रकाश सिंह और जितेन्द्र सिंह को लक्ष्य कर फायरिंग की. इसमें जितेन्द्र सिंह बाल-बाल बच गये, जबकि ओमप्रकाश सिंह के सिर में गोली लग गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola