रक्तदान करने से रक्तदाता को मिलती है संतुष्टि : डा सत्यजीत
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 06 Jun 2026 9:25 PM
रक्तदान करने से रक्तदाता को मिलती है संतुष्टि : डा सत्यजीत
प्रतिनिधि : मेदिनीनगर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी लगातार स्वास्थ्य और रक्तदान को लेकर समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही है. इसी क्रम में शनिवार को एक्सिस बैंक में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में सोसाइटी के सचिव डॉ सत्यजीत गुप्ता ने बैंक कर्मियों को रक्तदान के महत्व और उससे होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 18 से 65 वर्ष तक के सभी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकते हैं. रक्तदान से न केवल किसी पीड़ित की जान बचती है, बल्कि रक्तदाता को आत्मीय संतुष्टि और बेहतर स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त होते हैं. जागरूकता कार्यक्रम के बाद राजमती चिकित्सा केंद्र में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. शिविर की शुरुआत स्वयं डॉ गुप्ता ने रक्तदान करके की. एक्सिस बैंक के ब्रांच हेड अनुराग चौबे और उनके सहयोगियों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया. इस शिविर में कुल 15 यूनिट रक्तदान हुआ. कार्यक्रम में सोसाइटी के उपाध्यक्ष आलोक पाठक, संयोजक सुधीर अग्रवाल, जितेंद्र सिंह, आशुतोष विनायक, सन्नी शुक्ला, नवनीत कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










