22 वर्ष बाद गांव लौटने पर बीएसएफ हवलदार का स्वागत
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 06 Jun 2026 9:23 PM
22 वर्ष बाद गांव लौटने पर बीएसएफ हवलदार का स्वागत
प्रतिनिधि : उंटारी रोड प्रखंड क्षेत्र के सिरहा गांव के कुमार गौरव सिंह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में सेवा काल सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद पैतृक गांव उंटारी रोड पहुंचे. राष्ट्रगान प्रस्तुत कर उनका स्वागत किया गया. गांव आगमन पर ग्रामीणों, परिजनों एवं शुभचिंतकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. गांव के सैकड़ों लोग बाजे-गाजे के साथ उनका अभिनंदन किया और फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया. इस दौरान गांव में उत्साह का माहौल रहा. ग्रामीणों ने कहा कि कुमार गौरव सिंह ने 2004 से 2026 तक देश की सीमाओं की सुरक्षा करते हुए साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का परिचय दिया है. उनकी सेवाएं युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं. कुमार गौरव सिंह ने स्वागत के लिए ग्रामीणों एवं परिजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मातृभूमि और देश की सेवा करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










