बिना हेलमेट दो पहिया चलानेवालों को भेंट िकया फूल

Updated at : 08 Feb 2019 2:16 AM (IST)
विज्ञापन
बिना हेलमेट दो पहिया चलानेवालों को भेंट िकया फूल

मेदिनीनगर : सड़क सुरक्षा के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत गुरुवार को जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में छहमुहान चौक पर चेकिंग अभियान चलाया गया. इसके तहत जो लोग भी बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाते मिले उन पर कोई कार्रवाई नहीं […]

विज्ञापन

मेदिनीनगर : सड़क सुरक्षा के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत गुरुवार को जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में छहमुहान चौक पर चेकिंग अभियान चलाया गया. इसके तहत जो लोग भी बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाते मिले उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी, बल्कि गांधीगिरी के तहत गुलाब का फूल भेंट कर यह अपील की गयी कि बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन न चलायें.

पुलिस या किसी कार्रवाई के डर हेलमेट नहीं पहने, बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए लोगों को हेलमेट पहनना जरूरी है. परिवहन विभाग द्वारा जो अभियान चलाया जा रहा है उसमें लोगों को जागरूक करने के लिए सामाजिक संस्था और सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी सहयोग लिया जा रहा है. अभियान में पलामू जिला अभिभावक संघ के अध्यक्ष सह अधिवक्ता किशोर कुमार पांडेय ने भाग लिया. उन्होंने भी लोगों से सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीर रहने की अपील की. इससे न सिर्फ एक व्यक्ति पर बल्कि समाज व परिवार पर भी असर पड़ता है. इसलिए सुरक्षा के प्रति सभी गंभीर रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola