मेयर ने शहर व छठ घाटों का भ्रमण किया, छठ घाटों की सफाई करें
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मेदिनीनगर : मेदिनीनगर नगर निगम की मेयर अरुणा शंकर ने कहा कि निगम क्षेत्र को स्वच्छता के मामले में नंबर वन बनाना है. इसके लिए सक्रियता के साथ काम करना होगा. सबकुछ पुराने ढर्रे पर चलेगा तो बदलाव कैसे होगा. पदाधिकारी व कर्मी कार्यालय से बाहर निकले, क्षेत्र में जाकर देखे, केवल मुख्य मार्ग को […]
विज्ञापन
मेदिनीनगर : मेदिनीनगर नगर निगम की मेयर अरुणा शंकर ने कहा कि निगम क्षेत्र को स्वच्छता के मामले में नंबर वन बनाना है. इसके लिए सक्रियता के साथ काम करना होगा. सबकुछ पुराने ढर्रे पर चलेगा तो बदलाव कैसे होगा. पदाधिकारी व कर्मी कार्यालय से बाहर निकले, क्षेत्र में जाकर देखे, केवल मुख्य मार्ग को चमकाने से नहीं होगा.
गली कूचे को भी देखना होगा. ऐसा क्यों न हो कि हमेशा शहर साफ व सुंदर रहे तो फिर पर्व के दौरान प्राथमिकता तय करने की जरूरत ही नहीं होगी. नगर पर्षद से प्रोमोट होकर यदि निगम बना है तो इसका असर भी दिखना चाहिए. मेयर श्रीमती शंकर मंगलवार को बाजार क्षेत्र व छठ घाटों का निरीक्षण किया. कहा कि छठ घाटों की सफाई हो, इसमें कोई कोताही नहीं बरतना चाहिए. दीपावली व छठ स्वच्छता से भरा पर्व है. इसमें स्वच्छता का विशेष महत्व है. इसलिए स्वच्छता में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए.
संसाधन की जो कमी है उसे दूर करें और हरहाल में शहर में स्वच्छता का वातावरण बनाये. इस दौरान उनके साथ स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर कृष्णा प्रसाद अग्रवाल, प्रदीप कुमार बाबूल, राजदेव उपाध्याय, उदयशंकर दुबे, फिरोजुद्दीन अंसारी, नगर निगम के सहायक अभियंता विनय सिंह, स्वच्छता निरीक्षक कृष्णा शर्मा, प्रधान सहायक अशोक सिंह आदि थे.
सौंदर्यीकरण के होंगे कार्य, दिखेगा बदलाव
कोयल नदी का किनारा मनोरम है. यह शाम में गुलजार रहे इसके लिए कार्य योजना तैयार की गयी है. निरीक्षण के दौरान मेयर अरुणा शंकर ने बताया कि कोयल के किनारे सौंदर्यीकरण का कार्य होगा, ताकि लोग शाम में टहल सके और बैठ सके. इसके लिए काम हो रहा है. जल्द ही बदलाव देखने को मिलेगा. उन्होंने नगर निगम के पदाधिकारियों से कहा कि ऐसी व्यवस्था करें जिससे यह इलाका शहर को एक नयी पहचान दे सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










