मेदिनीनगर : कक्षा में अर्जित ज्ञान से समाज हित में करें काम : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू
Updated at : 05 Oct 2018 9:24 AM (IST)
विज्ञापन

नीलांबर-पीतांबर विवि में प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित मेदिनीनगर : झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि वर्तमान दौर प्रतिस्पर्द्धा का है. प्रतिस्पर्द्धा के युग में विद्यार्थियों का विकास होना चाहिए. कक्षा में अर्जित ज्ञान की सार्थकता इसमें है कि उससे समाज हित में काम किये जायें. शैक्षणिक संस्थान भी विद्यािर्थयों को सामाजिक व कुशल […]
विज्ञापन
नीलांबर-पीतांबर विवि में प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
मेदिनीनगर : झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि वर्तमान दौर प्रतिस्पर्द्धा का है. प्रतिस्पर्द्धा के युग में विद्यार्थियों का विकास होना चाहिए.
कक्षा में अर्जित ज्ञान की सार्थकता इसमें है कि उससे समाज हित में काम किये जायें. शैक्षणिक संस्थान भी विद्यािर्थयों को सामाजिक व कुशल नागरिक के रूप में विकसित करें. राज्यपाल श्रीमती मुर्मू गुरुवार को नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में बोल रही थी.
उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह मेधावी विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. यह उपाधि विद्यार्थियों के प्रतिभा, लगन व परिश्रम का प्रतिफल है.
आगे से हर वर्ष समय पर दीक्षांत समारोह होगा, इस तरह का प्रयास किया जायेगा. उन्होंने कहा कि नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय नारी उत्थान के दिशा में सशक्त कदम उठा कर सराहनीय कार्य किया है. कार्यक्रम की शुरुआत में कुलपति डॉ एसएन सिंह ने राज्यपाल श्रीमती मुर्मू को स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया. इसके बाद विवि के स्मारिका का विमोचन राज्यपाल ने किया. संचालन कुल सचिव डॉ राकेश कुमार ने किया.
सुप्रिया को मिला पहला गोल्ड मेडल
प्रथम दीक्षांत समारोह में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के हाथों सुप्रिया कुमारी को गोल्ड मेडल व उपाधि मिली. इसके बाद कई विद्यार्थियों को यह उपाधि मिली.
जिन विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल मिला है, उनमें स्मिता रंजन, कुमारी हर्षिता, ज्योति कुमार, अनामिका कुमारी, अनूप कुमार चतुर्वेदी, लोकेश कुमार मिश्रा, भारती सिंह, संभवी कुमारी, रविशंकर मेहता, पूर्णिमा कुमारी, अरविंद कुमार चौधरी, रश्मि रानी, वर्षा कुमारी, रागिनी कुमारी, सत्येंद्र प्रजापति, अंकिता सिन्हा, श्वेता पांडेय, सुरभि कुमारी समेत कई शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




