तीसीबार के मुखिया समेत आठ लोग भेजे गये जेल मॉब लिंचिंग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

डीएसपी अब भी घटनास्थल पर कैंप किये हुए हैं 29 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज मृतक सोननगर (बिहार) से लड़की देखने आया था पांडू (पलामू) : पांडू के तीसीबार में भीड़ ने घेरकर तीन लोगों की पिटाई कर घायल कर दिया था. इसमें गंभीर रूप से घायल बबलू मुसहर की मौत हो गयी थी. […]
विज्ञापन
डीएसपी अब भी घटनास्थल पर कैंप किये हुए हैं
29 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज
मृतक सोननगर (बिहार) से लड़की देखने आया था
पांडू (पलामू) : पांडू के तीसीबार में भीड़ ने घेरकर तीन लोगों की पिटाई कर घायल कर दिया था. इसमें गंभीर रूप से घायल बबलू मुसहर की मौत हो गयी थी. इस मामले में 29 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने शुक्रवार को मुखिया सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मालूम हो कि यह घटना बुधवार की शाम की थी. जब चोर होने के संदेह में सोननगर (बिहार) से आये तीन लोगों को तीसीबार में घेरकर जमकर पिटाई की गयी थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी सुरजीत कुमार वहां पहुंचे भीड़ से तीनों को निकालने का प्रयास किया. लेकिन भीड़ कुछ सुनने को तैयार नहीं थी.
इस कारण भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को चार राउंड फायरिंग करनी पड़ी थी. इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने मुखिया दिनेश कुमार उर्फ पिन्टु, तुलसी दुबे, फंन्टुस मेहता उर्फ बैजनाथ मेहता, उदय मेहता, अशर्फी रजवार, मणी पाठक उर्फ रामनारायण पाठक, लक्ष्मण पासवान और शांति कुंवर को जेल भेज दिया. डीएसपी अब भी घटनास्थल पर कैंप किये हुए हैं, जबकि गुरुवार को एसपी इंद्रजीत महथा भी गांव गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










