हरिहरगंज में 120 दुकानों की हुई जांच, 2700 लगा जुर्माना

Updated:
विज्ञापन
हरिहरगंज में 120 दुकानों की हुई जांच, 2700 लगा जुर्माना

सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक को लेकर चला अभियान

विज्ञापन

सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक को लेकर चला अभियान हरिहरगंज. नगर पंचायत के शहरी क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से शनिवार को विशेष जांच अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व सिटी मैनेजर नजीबुल्लाह अंसारी ने किया. इस दौरान कुल 120 दुकानों की जांच की गयी. जांच के क्रम में मनोज गुप्ता की पटल दुकान सहित पांच दुकानों में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पाया गया. नियमों के उल्लंघन पर संबंधित दुकानदारों से कुल 2700 रुपये का जुर्माना वसूला गया. साथ ही सभी दुकानदारों को मौके पर ही कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का निर्देश दिया गया. सिटी मैनेजर नजीबुल्लाह अंसारी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. उन्होंने आम नागरिकों और दुकानदारों से अपील की कि वे कपड़े या कागज के थैले का उपयोग करें और नगर को स्वच्छ व पर्यावरण के अनुकूल बनाने में सहयोग करें. अभियान में जेइ कुलदीप कुमार, सुबोध कुमार, सामुदायिक संगठनकर्ता विचित्रा कुमारी, सामुदायिक संसाधन सेविका शाहदा अंजुम, अनिता कुमारी, रिशु कुमारी, लालमुनी कुमारी सहित अन्य कर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola