दो यात्री बसों में सीधी टक्कर, रांची आ रही बस के चालक की मौत, 20 घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jul 2018 3:33 AM
मनिका : मनिका थाना क्षेत्र स्थित कुई मोड़ के समीप दो यात्री बसों की सीधी टक्कर में मेदिनीनगर से रांची आ रही अर्श बस के चालक रामजी की मौत हो गयी, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हुए. मनिका थाना पुलिस व स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिका पहुंचाया गया. […]
मनिका : मनिका थाना क्षेत्र स्थित कुई मोड़ के समीप दो यात्री बसों की सीधी टक्कर में मेदिनीनगर से रांची आ रही अर्श बस के चालक रामजी की मौत हो गयी, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हुए. मनिका थाना पुलिस व स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिका पहुंचाया गया. सभी का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए लातेहार रेफर कर दिया गया. अर्श बस मेदिनीनगर से रांची जा रही थी. वहीं दीप ज्योति बस हजारीबाग से मेदिनीनगर जा रही थी.
कुई मोड़ के पास अर्श बस का टायर फट गया, जिससे अर्श बस अनियंत्रित हो गयी और सामने से आ रही दीप ज्योति बस को सामने से टक्कर मार दी. हालांकि दीप ज्योति के चालक द्वारा बस को काफी बचाने का प्रयास किया गया. सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद मनिका थाना की पुलिस तुरंत घटनास्थल पहुंची व राहत कार्य जारी किया. वहीं विधायक हरेकृष्ण सिंह व सांसद प्रतिनिधि बबन पासवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिका पहुंचे व स्थिति का जायजा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










