ePaper

मनिका में झारखंड द्रुतगामी एसी बस और दीप ज्‍योति बस की सीधी टक्‍कर, 2 की मौत, दर्जनों घायल

Updated at : 07 Jul 2018 5:29 PM (IST)
विज्ञापन
मनिका में झारखंड द्रुतगामी एसी बस और दीप ज्‍योति बस की सीधी टक्‍कर, 2 की मौत, दर्जनों घायल

लातेहार : रांची-मेदिनीनगर राष्ट्रीय उच्च पथ (एनएच 39) पर मनिका थाना क्षेत्र के कुई ग्राम के पास दो यात्री बसों की सीधी टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी और तकरीबन 40 यात्री घायल हो गये. घायलों में तीन की हालत नाजुक है. मेदिनीनगर से रांची जा रही झारखंड द्रुतगामी एसी बस और हजारीबाग […]

विज्ञापन

लातेहार : रांची-मेदिनीनगर राष्ट्रीय उच्च पथ (एनएच 39) पर मनिका थाना क्षेत्र के कुई ग्राम के पास दो यात्री बसों की सीधी टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी और तकरीबन 40 यात्री घायल हो गये. घायलों में तीन की हालत नाजुक है. मेदिनीनगर से रांची जा रही झारखंड द्रुतगामी एसी बस और हजारीबाग से रांची जा रही बस के बीच में सीधी टक्‍कर हुई है.

गंभीर रूप से घायलों का मनिका स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया. यह टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनो बसों के परखच्चे उड़ गये. मृतकों में एक हर्ष नामक बस का चालक है. एक की पहचान नहीं हो पायी है.

जानकारी के अनुसार अर्स नामक एक यात्री बस डालटेनगंज से रांची जा रही थी. जबकि विपरित दिशा से दीप ज्योति नामक यात्री बस हजारीबाग से डालटनगंज जा रही थी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों बसों की रफ्तार काफी अधिक थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola