ऐपल ने लॉन्च किया अपना सबसे सस्ता मैकबुक, देखें इसकी खूबियां

Apple MacBook Neo
Apple ने अपना अब तक का सबसे किफायती मैकबुक MacBook Neo लॉन्च कर दिया है. इस मैकबुक में 13 इंच की डिस्प्ले दी गई है. यह नया मैकबुक Neo iPhone के A18 Pro चिप पर चलता है.
Apple ने बुधवार को अपना नया बजट-फ्रेंडली लैपटॉप MacBook Neo लॉन्च कर दिया है. इस लैपटॉप में 13-इंच का Liquid Retina डिस्प्ले दिया गया है, जो शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देने का वादा करता है. खास बात यह है कि इसमें Apple का A18 Pro चिप लगाया गया है. यह वही प्रोसेसर है जो हाल ही में iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max में देखने को मिला था. आइए एक नजर डालते हैं इसके प्राइस और फीचर्स पर.
भारत में Apple MacBook Neo की कीमत
भारत में MacBook Neo की शुरुआती कीमत 69,900 रुपये रखी गई है. इस कीमत में आपको 8GB यूनिफाइड मेमोरी और 256GB स्टोरेज वाला बेस मॉडल मिलता है. वहीं, जिन लोगों को ज्यादा स्टोरेज चाहिए, उनके लिए 512GB स्टोरेज वेरिएंट भी उपलब्ध है. इसकी कीमत 79,900 रुपये है.
रंगों की बात करें तो यह लैपटॉप Blush, Citrus, Indigo और Silver जैसे आकर्षक कलर ऑप्शन में आता है. खास बात यह है कि अगर आप स्टूडेंट हैं, तो आपको इस पर 10,000 रुपये तक का एजुकेशन डिस्काउंट भी मिल सकता है.
Apple MacBook Neo के फीचर्स
MacBook Neo की बात करें तो इसमें वही चिप दी गई है जो Apple iPhone 16 Pro में मिलती है. कंपनी का कहना है कि इसका A18 Pro चिप रोजमर्रा के कामों में Intel Core Ultra 5 चिप वाले Windows PC के मुकाबले करीब 50% तक तेज परफॉर्मेंस दे सकता है. इतना ही नहीं, कुछ AI से जुड़े कामों में यह तीन गुना तक तेज काम करने का दावा भी किया गया है.
लैपटॉप में 8GB यूनिफाइड मेमोरी दी गई है. स्टोरेज के लिए 256GB या 512GB SSD का ऑप्शन मिल जाता है. हालांकि, एक बात ध्यान रखने वाली है. MacBook Air की तरह इसमें RAM को बाद में बढ़ाने या ज्यादा RAM के साथ कॉन्फिगर करने का ऑप्शन नहीं दिया गया है. यानी आपको 8GB RAM के साथ ही काम चलाना होगा.
MacBook Neo में 13-इंच का Liquid Retina IPS डिस्प्ले दिया गया है. इसमें Apple का Magic Keyboard मिलता है, जबकि 512GB वाले वेरिएंट में Touch ID का सपोर्ट भी दिया गया है. इसकी मदद से आप फिंगरप्रिंट के जरिए जल्दी और सुरक्षित तरीके से लॉग-इन कर सकते हैं.
सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह लैपटॉप Apple के नए macOS Tahoe पर चलता है. यह हाल ही में लॉन्च हुए MacBook Air में भी देखने को मिला है. वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 1080p FaceTime HD वेबकैम दिया गया है. साथ ही, बेहतर ऑडियो क्वालिटी के लिए इसमें ड्यूल माइक्रोफोन ऐरे मिलता है, जिसमें Voice Isolation और Wide Spectrum जैसे माइक्रोफोन मोड्स का सपोर्ट भी है.
Apple के मुताबिक, MacBook Neo में आपको लेटेस्ट कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं. यह लैपटॉप Wi-Fi 6E और Bluetooth 6 को सपोर्ट करता है. इससे इंटरनेट और वायरलेस डिवाइस से कनेक्शन पहले से ज्यादा तेज और स्थिर रहता है.
एंटरटेनमेंट के लिहाज से भी MacBook Neo पीछे नहीं है. इसमें ड्यूल स्पीकर सेटअप दिया गया है, जो Dolby Atmos और Spatial Audio को सपोर्ट करता है.
MacBook Neo में 36.5Wh की बैटरी दी गई है, जिसे 20W के USB Type-C एडॉप्टर से चार्ज किया जा सकता है. अच्छी बात यह है कि बॉक्स में ही 1.5 मीटर लंबी USB Type-C चार्जिंग केबल भी मिलती है. यानी अलग से कुछ खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती. कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह लैपटॉप करीब 11 घंटे तक वेब ब्राउजिंग और लगभग 16 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग का साथ दे सकता है.
यह भी पढ़े: Apple ने पेश किये M5 Pro और M5 Max चिप्स, प्रोफेशनल्स के लिए गेमचेंजर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




