प्रशिक्षु आइएएस ने किया अस्पताल का निरीक्षण

मेदिनीनगर : प्रशिक्षु आइएएस डॉ चंद्रन ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में फैले गंदगी को देखकर नाराजगी जतायी. वहीं अस्पताल के आइसीयू वार्ड का निरीक्षण के क्रम में पाया कि इसकी हालत काफी खराब है. उन्होंने इस पर भी नाराजगी जतायी. बताया कि अस्पताल की स्थिति काफी खराब है. […]
मेदिनीनगर : प्रशिक्षु आइएएस डॉ चंद्रन ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में फैले गंदगी को देखकर नाराजगी जतायी. वहीं अस्पताल के आइसीयू वार्ड का निरीक्षण के क्रम में पाया कि इसकी हालत काफी खराब है. उन्होंने इस पर भी नाराजगी जतायी. बताया कि अस्पताल की स्थिति काफी खराब है. उन्होंने डीपीएम प्रवीण कुमार सिंह से मोबाइल पर बात कर उन्हें बदतर स्थिति के बारे में जानकारी दिया. बताया कि अस्पताल की स्थिति इतनी खराब है कि यहां स्वस्थ व्यक्ति भी बीमार पड़ सकता है. उन्होंने अविलंब अस्पताल के व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया. मौके पर कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




