आवेदन देकर थक गये ग्रामीण, बिजली विभाग की अनदेखी से गयी युवक की जान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पलामू: सुबह खेत में काम करने के लिए जा रहे हैदरनगर के बिगहा गांव का रहने वाला एक 25 वर्षीय युवक 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आ गया. इस घटना के तुरत बाद ग्रामीणों ने ग्रिड में फोन किया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया. ग्रामीण लगातार फोन करते रहे लेकिन किसी […]
विज्ञापन
पलामू: सुबह खेत में काम करने के लिए जा रहे हैदरनगर के बिगहा गांव का रहने वाला एक 25 वर्षीय युवक 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आ गया. इस घटना के तुरत बाद ग्रामीणों ने ग्रिड में फोन किया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया. ग्रामीण लगातार फोन करते रहे लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया.
ग्रामीणों को पहले से इस हादसे को लेकर आशंका थी. तार बहुत नीचे थी. कई बार बिजली विभाग में इसे लेकर चिंता जतायी गयी. आवेदन के जरिये भी इसे ठीक करने की गुहार लगायी गयी लेकिन कोई विभाग ने एक ना सुनी. घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गये. हैदरनगर -जपला मुख्य सड़क को इन्होंने जाम कर दिया. हैदरनगर बाजार भी कराया बंद करा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










