जिप उपाध्यक्ष ने लाभुकों के बीच बांटी परिसंपत्ति

केंदुआ व डांगापाड़ा पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
हिरणपुर. प्रखंड के केंदुआ व डांगापाड़ा पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान केंदुआ में आयोजित कार्यक्रम में जिप उपाध्यक्ष अशोक भगत पहुंचकर लोगों को सरकार की ओरसे संचालित योजनाओं के बारे में जागरूक किया. वहीं अधिकारियों ने लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का भी वितरण किया. मौके पर बीडीओ दिलीप टुडू, उपप्रमुख अब्दुल गनी मोमिन आदि मौजूद थे. डांगापाड़ा पंचायत में आयोजित शिविर में अंचलाधिकारी मनोज कुमार मौजूद थे. शिविर में किसान क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, बिजली बिल से संबंधित शिकायत, हरा राशन कार्ड, धोती साड़ी लुंगी वितरण, राशन कार्ड में संशोधन, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, आयुष्मान कार्ड वितरण, गुरुजी क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना का आवेदन लिए जा रहे थे. कई मामलों का त्वरित निष्पादन भी किया जा रहा था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










