अधिकारियों को साक्ष्य आधारित निर्णय प्रक्रिया की मिली जानकारी

Updated:
विज्ञापन

कार्यशाला में मौजूद अधिकारी | Prabhat Khabar Network

पाकुड़ में नीति तारा कार्यक्रम के तहत अधिकारियों को डेटा आधारित निर्णय प्रक्रिया और विकास योजनाओं की निगरानी का प्रशिक्षण दिया गया।

विज्ञापन

पाकुड़ : पाकुड़ के सूचना भवन सभागार में नीति तारा पर एक दिवसीय क्षमता संवर्धन एवं उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ. डीडीसी अरविंद कुमार लाल सहित अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस दौरान नीति आयोग के विशेषज्ञों ने अधिकारियों को नीति तारा मंच की कार्यप्रणाली, डेटा आधारित योजना निर्माण, विकास योजनाओं की वास्तविक समय निगरानी, प्रदर्शन मूल्यांकन तथा साक्ष्य आधारित निर्णय प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी. डीडीसी ने कहा कि डेटा आधारित प्रशासन सुशासन की मजबूत आधारशिला है. नीति तारा के माध्यम से योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा, कमियों की पहचान और समय पर सुधारात्मक कार्रवाई संभव होगी. इससे योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, जवाबदेही और परिणामोन्मुखी कार्यसंस्कृति को बढ़ावा मिलेगा. प्रशिक्षण में जिला योजना पदाधिकारी अमित कुमार, डीएओ मृत्युंजय कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी चंद्रजीत खलखो, लिट्टीपाड़ा बीडीओ संजय कुमार आदि थे.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola