30 जुलाई तक एसएमसी पुनर्गठन, ड्रॉपआउट बच्चों के नामांकन पर जोर

बैठक में उपस्थित सीआरपी व बीआरपी | Prabhat Khabar Network
हिरणपुर बीआरसी में हुई बैठक में 30 जुलाई तक एसएमसी पुनर्गठन और ड्रॉपआउट बच्चों के नामांकन पर जोर दिया गया। स्कूलों में स्वास्थ्य जांच भी होगी।
पाकुड़ : पाकुड़ स्थित हिरणपुर में बीपीओ श्याम ठाकुर की अध्यक्षता में शुक्रवार को बीआरसी में सीआरपी-बीआरपी की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई. बीपीओ ने एसएमसी का पुनर्गठन 30 जुलाई तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान कर डोर-टू-डोर अभियान चलाने तथा उनका पुनः नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए. बैठक में बताया गया कि जिन क्षेत्रों में आरोग्य मंदिर संचालित हैं, वहां तीन किलोमीटर के दायरे के विद्यालयों में चिकित्सा पदाधिकारी पहुंचकर विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच करेंगे. साथ ही जिन विद्यालयों में सोशल ऑडिट होना है, वहां से दो सदस्यों का नाम सोशल ऑडिट टीम के लिए उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. मौके पर संजय जायसवाल, सुजीत चार, प्रमोद भंडारी, अली हुसैन, खबीर अंसारी, सुजाता सरकार, नरेंद्र साहा, रुमीना यास्मीन, सुमित्र सेन सहित सभी सीआरपी एवं बीआरपी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










