परिवार नियोजन से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य होता है बेहतर: डॉ आलम

फीता काटकर मेला का शुभारंभ करते बीडीओ सोमनाथ बनर्जी एवं थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो | Prabhat Khabar Network
विश्व जनसंख्या दिवस पर पाकुड़िया सीएचसी में स्वास्थ्य मेले का आयोजन। डॉ. मंजर आलम ने परिवार नियोजन और बेहतर स्वास्थ्य के महत्व पर दी जानकारी।
पाकुड़: विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शनिवार को सीएचसी में परिवार स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन बीडीओ सोमनाथ बनर्जी एवं थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने संयुक्त रूप से किया. बीडीओ ने कहा कि स्वस्थ, शिक्षित और सशक्त समाज के निर्माण के लिए जनसंख्या स्थिरीकरण के साथ परिवार स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है. उन्होंने लोगों से परिवार नियोजन के प्रति जागरूक होने तथा सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मंजर आलम ने कहा कि परिवार नियोजन अपनाने से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य बेहतर होता है. उन्होंने दंपतियों से सुरक्षित एवं आधुनिक परिवार नियोजन साधनों के उपयोग का आग्रह किया. कार्यक्रम में डॉ अभय सर्राफ ने जनसंख्या नियंत्रण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, नियमित स्वास्थ्य जांच और छोटे परिवार के महत्व पर प्रकाश डाला. मौके पर डॉ. वसीम रजा, डॉ. आयुष, एएनएम, सहिया तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










