युवा नेता अजहर इस्लाम ने तिरंगे को दी सलामी

Updated at : 27 Jan 2025 5:58 PM (IST)
विज्ञापन
युवा नेता अजहर इस्लाम ने तिरंगे को दी सलामी

युवा नेता सह समाजसेवी अजहर इस्लाम ने 76वें गणतंत्र दिवस पर मालीपाड़ा स्थित कार्यालय में झंडोत्तोलन किया और तिरंगे को सलामी दी.

विज्ञापन

पाकुड़. युवा नेता सह समाजसेवी अजहर इस्लाम ने 76वें गणतंत्र दिवस पर मालीपाड़ा स्थित कार्यालय में झंडोत्तोलन किया और तिरंगे को सलामी दी. देशवासियों के विकास की कामना की. इसके बाद संग्रामपुर गांव में आयोजित प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. उन्होंने प्रतियोगिता विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि देश तभी विकसित होता है जब गांवों का विकास होता है. एक राजनेता अगर विकास के रास्ते पर कदम बढा दें तो उसे परेशानी तो उठाना पड़ता है, लेकिन जब गांव, मुहल्ला विकसित होता है तो गांव के बच्चों का भविष्य भी बनता है. उन्हें रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़ता है. युवा रोजगार से जुड़ता है तो देश का विकास तय माना जाता है.

पाकुड़ पॉलिटेक्निक में किया गया ध्वारोहण

राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना से पाकुड़ पॉलिटेक्निक में 76वां गणतंत्र दिवस मनाया गया. छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों की मौजूदगी में समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के मनमोहक धुनों के साथ हुई. पाकुड़ पॉलिटेक्निक के निदेशक आमिया रंजन बड़ाजेना ऑनलाइन शामिल होकर संबोधित किया, जो व्यक्तियों को सशक्त बनाने और सामाजिक विकास को आगे बढ़ाने में शिक्षा की भूमिका पर केंद्रित था. कार्यक्रम में नीरज, उज्ज्वल, अनूप, खुशी, माधुरी, आदित्य एवं सुमित ने प्रभावशाली भाषण दिया. देशभक्ति गीत एवं नाटक प्रस्तुत किए.

डीपीएस स्कूल में झंडे को दी गयी सलामी

डीपीएस पाकुड़ प्रांगण में 76वें गणतंत्र दिवस झंडे को सलामी दी गयी. इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये, जिसमें नशा मुक्ति और पुलवामा अटैक से जुड़े नृत्य नाटिका प्रभावशाली थी. डीपीएस के निदेशक अरुणेंद्र कुमार ने अपने भाषण में सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी. उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों तथा संविधान के बारे में बच्चों से अपने विचार साझा किये.

झामुमो कार्यालय में फहराया गया तिरंगा

झामुमो जिला कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा लहराया गया. लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू झंडोत्तोलन में सम्मिलित हुए. श्याम यादव ने बिरसा चौक में, 20 सूत्री कार्यालय एवं झामुमो कार्यालय में झंडोत्तोलन किया. झामुमो संयोजक मंडली प्रमुख एजाजुल इस्लाम, सदस्य समद अली, सुलेमान बास्की उपस्थित थे. सभी ने गर्व से राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराते हुए सलामी दी.

नेहरु युवा केंद्र में भी फहराया गया तिरंगा

नेहरू युवा केंद्र पाकुड़ में मेरा युवा भारत के बैनर तले 76वां गणतंत्र दिवस मनाया गया. जिला युवा अधिकारी शुभम चंद्रन ने झंडात्तोलन किया और राष्ट्रगान गाते हुए झंडे को सलामी दी. केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक अनिल कुमार, नूर आलम अंसारी, छाया देवी सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola