यंग स्टार पाकुड़िया ने क्रिकेट ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Updated at : 27 Jan 2025 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
यंग स्टार पाकुड़िया ने क्रिकेट ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

गणतंत्र दिवस पर रविवार को झारखंड अल्पसंख्यक मोर्चा बागजोबड़ा की ओर से चार दिवसीय पीपीएल सीजन-4 प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल खेला गया.

विज्ञापन

27 जनवरी फोटो संख्या- 18 कैप्शन- खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते विधायक स्टीफन मरांडी प्रतिनिधि, पाकुड़िया गणतंत्र दिवस पर रविवार को झारखंड अल्पसंख्यक मोर्चा बागजोबड़ा की ओर से चार दिवसीय पीपीएल सीजन-4 प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल खेला गया. बतौर मुख्य अतिथि विधायक‎ प्रो स्टीफन मरांडी एवं युवा नेत्री उपासना मरांडी शामिल हुईं. आयोजनकर्ता ने‎ पारंपरिक आदिवासी रिति-रिवाज से भव्य स्वागत किया. क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने भाग लिया. महेशपुर विधायक प्रो स्टीफन मरांडी एवं युवा नेत्री उपासना मरांडी ने मैच में दोनों टीमों से परिचय प्राप्त किया. फाइनल मैच यंग स्टार पाकुड़िया और व्हाइट पैंथर के बीच खेला गया. टॉस कर युवा नेत्री उपासना मरांडी ने बल्ला से बॉल मार कर मैच का शुभारंभ किया. यंग स्टार पाकुड़िया ने व्हाइट पैंथर को हरा कर विजेता ट्रॉफी पर अपना कब्जा कर लिया. विधायक‎ प्रो मरांडी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व नकद व उपविजेता टीम को बनियापसार पंचायत की मुखिया सलोमी बेसरा ने ट्राफी व नकद देकर सम्मानित किया. विधायक‎ ने कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन इस क्षेत्र में होना अपने आप में गर्व की बात है. ऐसे टूर्नामेंट का आयोजन‎ हर वर्ष किया जाना चाहिए. मौके पर मोतीलाल हांसदा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबै, थाना प्रभारी अमित कुमार, मईनुद्दीन अंसारी, छोटू भगत, नेगार अंसारी, लालबाबू अंसारी, प्रधान सनोती सोरेन, जाहिरुद्दीन अंसारी, विश्वजीत दास, ऐनोस मुर्मू, नरेश हांसदा सहित सैकड़ों‎ खेलप्रेमी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola