ePaper

कल्पना सोरेन के कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटें कार्यकर्ता : विधायक दिनेश मरांडी

Updated at : 16 May 2024 5:29 PM (IST)
विज्ञापन
कल्पना सोरेन के कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटें कार्यकर्ता : विधायक दिनेश मरांडी

कल्पना सोरेन आज लिट्टीपाड़ा के कारियोडीह आम बागान में चुनावी जनसभा करेंगी. विधायक दिनेश मरांडी ने तैयारियों का जायजा लिया.

विज्ञापन

पाकुड़. लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश मरांडी गुरुवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड के कारियोडीह गांव पहुंचे. उन्होंने कारियोडीह आम बागान में झामुमो नेत्री कल्पना सोरेन की शुक्रवार को होने वाली चुनावी सभा की तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने इस दौरान कार्यकर्ताओं को कई निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि झामुमो नेत्री कल्पना सोरेन करियोडीह में आयोजित होने जा रहे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी. राजमहल लोकसभा क्षेत्र से झामुमो के विजय हांसदा पुनः प्रत्याशी के रूप में सामने हैं, जो तीसरी बार इस सीट से विजय हासिल करेंगे. संथालपरगना क्षेत्र पूर्व से ही झामुमो का गढ़ रहा है. इस क्षेत्र से दिशोम गुरु शिबू सोरेन, साइमन मरांडी सहित अन्य नेताओं ने लंबी लड़ाइयां लड़ी है. क्षेत्र के लोगों को झामुमो से विशेष लगाव रहा है. वहीं गांव-गांव तक कार्यकर्ता फैले हुए हैं. जो पार्टी हित को लेकर हमेशा से ही कटिबद्ध व निष्ठावान रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola