अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की ओर गायों को कराया गया भोजन

Updated:
विज्ञापन
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की ओर गायों को कराया गया भोजन

गाय को देवी-देवताओं का स्वरूप माना जाता है, इसलिए उन्हें भोजन खिलाना एक तरह से देवताओं को प्रसन्न करने का तरीका माना जाता है.

विज्ञापन

पाकुड़. अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की ओर से मालपहाड़ी रोड स्थित गौशाला में गायों को भोजन कराया गया. इस दौरान महिलाओं ने पौधारोपण भी किया. समाज की महिलाओं ने समाज से रोटियां एकत्रित कर चना, गुड़, केला, हरी सब्जियां, पत्तेदार सब्जियां गायों को खिलायी. सामाज की महिलाओं ने बताया कि जैसे वृद्ध व्यक्तियों की सेवा की जाती है, ये गौ माताएं भी वृद्ध हो चुकी हैं, इन लोगों को भी सेवा की जरूरत है. वहीं इसके अलावा हनुमान मंदिर के समीप भी पौधारोपण भी किया गया है. समाज के लोगों से महिलाओं ने अपील करते हुए कहा कि सभी मिलकर इसी तरह सामाजिक कार्य में लगी रहें. गाय को देवी-देवताओं का स्वरूप माना जाता है, इसलिए उन्हें भोजन खिलाना एक तरह से देवताओं को प्रसन्न करने का तरीका माना जाता है. शास्त्रों और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास माना जाता है. इसलिए गाय की सेवा करना और उसे भोजन कराना अत्यंत पुण्य का काम माना जाता है. ऐसा विश्वास है कि गाय को रोटी खिलाने से व्यक्ति के जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली का आगमन होता है. मौके पर सामाज की अध्यक्ष चन्दा अग्रवाल, रेणु टिबड़ीवाल, क्षमा टिबड़ीवाल, सुनीता टिबड़ीवाल, प्रीति अग्रवाल, बबीता टिबड़ीवाल, सुधा टिबड़ीवाल, नीलम टिबड़ीवाल, अर्चना टिबड़ीवाल, वीणा टिबड़ीवाल, कृष्णा टिबड़ीवाल समेत अन्य मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राघव कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By राघव कुमार मिश्रा

राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola