गड्ढों में तब्दील एनएच-333ए, राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें

Updated:
विज्ञापन
एनएच-333ए पर बने गड्ढे | Prabhat Khabar Network

एनएच-333ए पर बने गड्ढे | Prabhat Khabar Network

एनएच-333ए पर हिरणपुर से लिट्टीपाड़ा तक सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। जर्जर सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, स्थानीय लोगों ने मरम्मत की मांग की है।

विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग-333ए पर हिरणपुर से लिट्टीपाड़ा होते हुए पाकुड़ तक जानेवाली मुख्य सड़क की स्थिति दिनोंदिन खराब होती जा रही है. सड़क पर जगह-जगह बने छोटे-बड़े गड्ढों के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है. विशेषकर दोपहिया और छोटे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क के कई हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं. वाहन चालकों को गड्ढों से बचते हुए वाहन चलाना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और हादसों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. क्षेत्र में आये दिन छोटी-बड़ी सड़क दुर्घटनाएं भी हो रही हैं.

मरम्मत कार्य के बावजूद नहीं मिली राहत

जानकारी के अनुसार धरमपुर मोड़ से पाकुड़ तक एनएच डिवीजन देवघर की ओर से कई स्थानों पर सड़क मरम्मत व निर्माण कार्य कराया जा रहा है. कुछ जगहों पर संवेदक द्वारा गड्ढों को भरने का काम भी किया गया है, लेकिन हिरणपुर से लिट्टीपाड़ा तक सड़क के कई हिस्सों में अब भी बड़े-बड़े गड्ढे बने हैं. इससे लोगों की परेशानी कम होने की बजाय लगातार बढ़ रही है.

विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों ने सड़क की जर्जर स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि समय रहते मरम्मत नहीं करायी गयी तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. ग्रामीणों और वाहन चालकों ने एनएच विभाग से अविलंब सभी गड्ढों की मरम्मत कर सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके.


विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola