महेशपुर में जलजमाव से जर्जर हो रही सड़क, आवागमन में लोगों को हो रही परेशानी

Updated:
विज्ञापन

सुंदरपहाड़ी गांव के पास सड़क पर जमा बारिश का पानी. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महेशपुर के सुंदरपहाड़ी गांव में जलजमाव से सड़क जर्जर हो गई है। गड्ढों के कारण वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

महेशपुर: प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से रद्दीपुर ओपी क्षेत्र के सुंदरपहाड़ी गांव के पास सड़क की स्थिति बदहाल हो गई है. जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण बारिश का पानी सड़क पर ही जमा रहता है. लंबे समय तक पानी जमा रहने से सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं.

विज्ञापन

बारिश के बाद सड़क पर पानी जमा रहने से गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं. इससे दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है. कई बार वाहन चालक असंतुलित होकर गिरने से बाल-बाल बचते हैं. वहीं सड़क पर कीचड़ और पानी जमा रहने से पैदल राहगीरों को भी परेशानी होती है. स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को विशेष दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है.

ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के पानी की निकासी के लिए नाली की व्यवस्था नहीं रहने के कारण यह समस्या बनी हुई है. यह सड़क आसपास के कई गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ती है. प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसी सड़क से बाजार, स्कूल, अस्पताल और प्रखंड कार्यालय सहित अन्य स्थानों पर आते-जाते हैं. सड़क पर जलजमाव के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है.

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मरम्मत के साथ जल निकासी की समुचित व्यवस्था जरूरी है. समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो अधिक बारिश होने पर सड़क की स्थिति और खराब हो सकती है. ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से सड़क की जांच कर मरम्मत कराने और जल निकासी के लिए नाली निर्माण कराने की मांग की है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola