खाद दुकानों में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री का खुलासा
खाद दुकानों का निरीक्षण करते बीडीओ प्रमोद गुप्ता | Prabhat Khabar Network
अमड़ापाड़ा में खाद दुकानों के औचक निरीक्षण में निर्धारित दर से अधिक वसूली का खुलासा हुआ। बीडीओ ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए व्यवस्था सुधारने को कहा।
अमड़ापाड़ा: प्रखंड क्षेत्र में खाद बिक्री में अनियमितता की शिकायत पर शनिवार को बीडीओ प्रमोद कुमार गुप्ता ने विभिन्न खाद दुकानों का औचक निरीक्षण किया. कई दुकानों में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर खाद की बिक्री किए जाने की बात सामने आयी. वहीं खाद वितरण से संबंधित पंजी अपडेट नहीं पाया गया और कई दुकानों में स्टॉक रजिस्टर भी उपलब्ध नहीं थे.
बीडीओ ने दुकानों में उपलब्ध खाद के स्टॉक, बिक्री और वितरण व्यवस्था की जांच की. निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि दुकानों के बाहर लगे बोर्ड पर खाद के प्रकार और निर्धारित दर अंकित नहीं की गयी थी. इससे किसानों को खाद की वास्तविक कीमत की जानकारी नहीं मिल पा रही थी.
बीडीओ ने दुकानदारों को तत्काल व्यवस्था में सुधार करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि किसानों से निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलना स्वीकार नहीं किया जाएगा. दुकानदारों को वितरण पंजी नियमित रूप से अपडेट करने, स्टॉक रजिस्टर का संधारण करने और दुकान के बाहर खाद के प्रकार व निर्धारित दर स्पष्ट रूप से अंकित करने का निर्देश दिया. नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए