बड़ा सिंहपुर स्कूल में एमडीएम चावल चोरी मामले में तीन नाबालिग निरुद्ध, भेजे गए बाल सुधार गृह

Updated:
विज्ञापन

पाकुड़िया के बड़ा सिंहपुर स्कूल में एमडीएम चावल चोरी के मामले में पुलिस ने तीन नाबालिगों को पकड़ा, बाल सुधार गृह भेजा गया।

विज्ञापन

पाकुड़िया: थाना क्षेत्र के बड़ा सिंहपुर विद्यालय से मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) का चावल चोरी होने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिगों को निरुद्ध किया है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया.

मामला दर्ज होने के बाद पाकुड़िया थाना पुलिस ने चोरी की घटना की जांच शुरू की. पुलिस ने तकनीकी और स्थानीय स्तर पर मिले इनपुट के आधार पर तीन नाबालिगों की पहचान की. पूछताछ और जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तीनों को घटना में संलिप्त पाया. इसके बाद तीनों को निरुद्ध कर लिया गया.

पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज महतो ने बताया कि मामले में निरुद्ध किए गए तीनों बच्चे नाबालिग हैं. इसलिए किशोर न्याय से संबंधित नियमों का पालन करते हुए उन्हें बाल मित्र पुलिस की देखरेख में किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया. बोर्ड के निर्देश के बाद तीनों को सुरक्षित अभिरक्षा में बाल सुधार गृह भेज दिया गया है.


विज्ञापन
रमेश भगत

लेखक के बारे में

By रमेश भगत

रमेश भगत प्रभात खबर, पाकुड़ में ब्यूरो चीफ हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 15 वर्षों के पत्रकारिता करियर की शुरुआत दिल्ली में CNEB News Channel से की. इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ईएमएमसी (EMMC) और डीडी न्यूज में कार्य किया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें व्यापक अनुभव है. राजनीति, प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनसरोकार सहित हर विधा की खबरों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण में उनकी विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola