विश्व आदिवासी दिवस पर अमड़ापाड़ा में कार्यक्रम, शिक्षा और रोजगार को लेकर जागरूकता पर जोर
विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद झामुमो कार्यकर्ता. | Prabhat Khabar Network
अमड़ापाड़ा झामुमो कार्यालय में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने शिक्षा, एकता और आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया।
अमड़ापाड़ा: अमड़ापाड़ा प्रखंड के पहाड़पुर स्थित झामुमो प्रखंड कार्यालय में रविवार को विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड उपाध्यक्ष धानो मरांडी और थॉमस मुर्मू ने किया, जबकि संचालन प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां ने किया.
वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी समाज को गरीबी, बेरोजगारी, बंधुआ मजदूरी और अशिक्षा जैसी समस्याओं से मुक्त करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है. शिक्षा के प्रति समाज को जागरूक करने और युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर दिया गया. साथ ही एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया गया.
कार्यक्रम में केंद्रीय समिति सदस्य निशा शबनम हांसदा, धानो मरांडी, थॉमस मुर्मू, नारायण भगत, कोर्नेलियुस हेम्ब्रम, बेंजामिन मरांडी, सनातन हांसदा, नाजिर सोरेन, रंजीत पंडित, मरकुश किस्कू, सोनम हेम्ब्रम सहित झामुमो के कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए