अमड़ापाड़ा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार

Updated:
विज्ञापन

सड़क हादसे में मृत प्रधान मुर्मू. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अमड़ापाड़ा में अज्ञात वाहन की टक्कर से गोगाजोड़ निवासी प्रधान मुर्मू की मौत। हादसे के बाद परिवार में मातम, पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी।

विज्ञापन

अमड़ापाड़ा: अमड़ापाड़ा में शनिवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट से खरीदारी कर घर लौट रहे गोगाजोड़ निवासी प्रधान मुर्मू (45) की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गयी. घटना रविवार शाम करीब आठ बजे विशुनपुर-सलपतरा के बीच पुल के समीप हुई. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रधान मुर्मू अमड़ापाड़ा हाट से खरीदारी कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान पुल के समीप पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमड़ापाड़ा पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सोनाजोड़ी भेज दिया है. पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए छानबीन कर रही है. एसआइ संतोष मुर्मू ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. फरार वाहन की तलाश में पुलिस जुटी है.

प्रधान मुर्मू की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक अपने पीछे 10 वर्षीय पुत्र को छोड़ गये हैं. हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola