ePaper

सात साल से फरार वारंटी गिरफ्तार

Updated at : 02 Dec 2025 5:58 PM (IST)
विज्ञापन
सात साल से फरार वारंटी गिरफ्तार

पाकुड़ के मुफस्सिल थाना पुलिस ने ड्रग्स की खरीद-बिक्री के मामले में सात वर्षों से फरार हेंजेला शेख को बेलपोखर से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि आरोपी पर वारंट जारी था और गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़. मुफस्सिल थाना की पुलिस ने ड्रग्स की खरीद बिक्री के मामले में सात वर्षों से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है. थाना पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के बेलपोखर निवासी हेंजेला शेख को गिरफ्तार किया गया है. थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि ड्रग्स की खरीद बिक्री के मामले में उक्त आरोपी पर वारंट जारी था और वह करीब सात वर्षों से फरार था. गुप्त सूचना के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की गई है. कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAGHAV MISHRA

लेखक के बारे में

By RAGHAV MISHRA

RAGHAV MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola