मुहल्ले-मुहल्ले जाकर कीर्तन मंडली ने हरिनाम कीर्तन का किया गायन

Updated at : 25 May 2025 5:14 PM (IST)
विज्ञापन
मुहल्ले-मुहल्ले जाकर कीर्तन मंडली ने हरिनाम कीर्तन का किया गायन

ऐसा आयोजन हर गली-मुहल्ले में होना चाहिए, ताकि भगवान राम और कृष्ण के नाम के उच्चारण से वातावरण भक्तिमय हो जाए.

विज्ञापन

महेशपुर. प्रखंड मुख्यालय में रविवार को हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया. महेशपुर दत्ता व लेटपाड़ा की कीर्तन मंडली ने अन्य कीर्तन मंडलियों के साथ अलग-अलग निकलकर संकीर्तन के माध्यम से पूरे महेशपुर मुख्यालय का भ्रमण कर भगवान नारायण की लीला का गुणगान किया. कीर्तन मंडली ने लगातार हरे राम हरे कृष्णा… का मनमोहक अलग-अलग गीतों के आधार पर भजन पेश करते हुए मुख्यालय के सभी हिंदुओं के घर-घर जाकर मां तुलसी की पूजा पाठ कर धुलोट कर घर सहित गांव व मोहल्ले को भक्तिमय कर दिया. कीर्तन मंडली के चंदन दत्ता, कमल लेट, प्रणव घोष, सुकुमार घोष, सूक्चांद मड़ैया ने कहा कि ऐसा आयोजन हर गली और मुहल्ले में होना चाहिए, ताकि भगवान राम और कृष्ण के नाम के उच्चारण से वातावरण शुद्ध और भक्तिमय हो जाए और लोगों के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो. हरि कीर्तन जैसा धार्मिक आयोजन लोगों को भागदौड़ भरी व्यस्त जिंदगी में हार्दिक संतुष्टि, शांति एवं सुकून प्रदान करता है. कीर्तन मंडली ने लोगों को संदेश दिया कि बड़े भाग्य से हमें मानव जीवन मिला है, इसका सदुपयोग करना चाहिए. हमें सत्कर्म करना चाहिए तथा लोगों की भलाई करनी चाहिए. प्रभु के नाम का जाप करना चाहिए, तभी हम सभी का कल्याण संभव है. मौके पर चंदन दत्ता, गजल घोष, महादेव दास, छाकू केवट, सूक्चांद मड़ैया, डाबू घोष, कमल लेट, रंजीत हालदार, संजय घोष, सनातन घोष, राजू रविदास, अशोक लेट, गौतम साहा, राजू लेट, बबलू घोष, प्रकाश लेट, मनसा लेट, लोहारी रविदास, चिरंजीत घोष, अनंतो लेट, देव दास, आतोशी लेट, कमोला हालदार, कांचना लेट समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola