ग्रामीणों को सरकार के विभिन्न योजनाओं की दी गयी जानकारी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Sep 2024 5:15 PM
आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सोमवार को बड़तल्ला पंचायत में शिविर लगाया गया.
हिरणपुर. आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सोमवार को बड़तल्ला पंचायत में शिविर लगाया गया. इसमें अपर समाहर्ता अरुण कुमार एक्का मुख्य रूप से शामिल हुए. अपर समाहर्ता ने विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी और योजना का लाभ लेने के लिए जागरूक किया. वहीं लाभार्थियों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया. बीडीओ दिलीप टुडू ने राज्य सरकार की ओर से चलायी जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी. सीओ मनोज कुमार ने कहा कि शिविर में किसान क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, बिजली बिल से संबंधित शिकायत, हरा राशन कार्ड, धोती, साड़ी, लुंगी वितरण, राशन कार्ड में संशोधन, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, आयुष्मान कार्ड वितरण, गुरुजी क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, आधार कार्ड में संशोधन, आय, जाति, आवासीय प्रणाम-पत्र, राजस्व के अभिलेख में संशोधन, सामुदायिक वन पट्टा, व्यक्तिगत वन पट्टा, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र में संसोधन, अबुआ आवास योजना, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन आदि योजनाओं के लिए आवेदन लिया गया. उसके निष्पादन के लिए संबंधित कर्मी सक्रिय है. मौके पर संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










