अग्निवीर प्रशिक्षण पूरा कर सुंदरपुर लौटे दो युवा, हुआ स्वागत

सुंदरपुर के दो युवा अग्निवीर की छह माह का कठिन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरी कर गांव लौटे.
हिरणपुर. सुंदरपुर गांव के दो युवा अग्निवीर की छह माह का कठिन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरी कर गांव लौटे. दोनों युवाओं के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और परिजनों ने फूल-माला पहनाकर जोरदार अभिनंदन किया. उनकी उपलब्धि पर खुशी जतायी. जानकारी के अनुसार, सुंदरपुर निवासी ध्रुव यादव के पुत्र अरविंद यादव ने मध्य प्रदेश के सागर स्थित प्रशिक्षण केंद्र में छह माह का अग्निवीर प्रशिक्षण पूरा किया है. प्रशिक्षण के बाद उनकी तैनाती कारगिल और जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में की गयी है. वहीं राजकिशोर महतो के पुत्र तपन यादव ने भी सागर स्थित प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त किया है और उनकी पोस्टिंग सिलीगुड़ी में हुई है. इस अवसर पर दोनों युवाओं ने प्रशिक्षण का अनुभव साझा किया. बताया कि ट्रेनिंग के दौरान अनुशासन, शारीरिक दक्षता, मानसिक मजबूती और देश सेवा की भावना विकसित करने पर जोर दिया जाता है. उन्होंने युवाओं से नशे और गलत संगत से दूर रहकर लक्ष्य के प्रति समर्पित भाव से मेहनत करने तथा सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










