गंगा नदी में दो मासूम बच्चे डूबे, दोनों की तलाशी जारी

Updated:
विज्ञापन
गंगा नदी में दो मासूम बच्चे डूबे, दोनों की तलाशी जारी

गंगा नदी में दो मासूम बच्चे डूबे, दोनों की तलाशी जारी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, फरक्का: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद ज़िले के समशेरगंज थाना क्षेत्र के लोहे के पुल (लोहापुल) के निकट गंगा नदी में नहाने गए दो मासूम बच्चे डूब गए. घटना की सूचना मिलते ही समशेरगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और बच्चों की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया गया. समशेरगंज थाना प्रभारी (आईसी) सुब्रत घोष ने बताया कि दोनों बच्चे दोपहर के समय गंगा नदी में नहाने गए थे. वे कक्षा पाँच के छात्र बताए जा रहे हैं. नहाने के दौरान वे गहरे पानी में चले गए, जिससे उनके डूबने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश लगातार जारी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, डूबे बच्चों में एक का नाम आरिफ शेख (12 वर्ष) और दूसरे का नाम मोस्ताकिम शेख (14 वर्ष) है. समाचार लिखे जाने तक दोनों की तलाश जारी थी और गंगा नदी के संबंधित स्थान पर खोजबीन का कार्य निरंतर जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Bikash Jaswal

लेखक के बारे में

By Bikash Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola