समशेरगंज में दो दर्जन देसी बम बरामद , बम निरोधक दस्ता ने किया निष्क्रिय

Updated:
विज्ञापन
समशेरगंज में दो दर्जन देसी बम बरामद , बम निरोधक दस्ता ने किया निष्क्रिय

समशेरगंज में दो दर्जन देसी बम बरामद , बम निरोधक दस्ता ने किया निष्क्रिय

विज्ञापन

प्रतिनिधि, फरक्का: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के समशेरगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विभिन्न इलाकों से पुलिस ने खोजी कुत्ते की सहायता से करीब दो दर्जन देसी जिंदा बम बरामद किये. सूत्रों के अनुसार, समशेरगंज के बाबूपुर, आलमसाही गांव और आसपास के क्षेत्रों में आम के बगीचों की झोपड़ियों और मिट्टी के नीचे जार में छिपाकर बम रखे गये थे. इस पूरे अभियान का नेतृत्व जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार साव, फरक्का एसडीपीओ अमीनुल इस्लाम खान और समशेरगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक (आईसी) सुब्रत घोष ने किया. आइसी सुब्रत घोष ने बताया कि बम बरामदगी को गंभीरता से लेते हुए इलाके में सघन सर्च अभियान चलाया गया, जिसमें बम निरोधक दस्ते की मदद ली गयी. दस्ते ने बरामद बमों को निष्क्रिय कर दिया है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर इन देसी जिंदा बमों को किसने और क्यों छिपाकर रखा था. फिलहाल बमों की बरामदगी से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. पुलिस ने कहा है कि सुरक्षा के मद्देनज़र सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है और पूरे मामले की जांच गहराई से की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Bikash Jaswal

लेखक के बारे में

By Bikash Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola