दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन लोग घायल

Updated:
विज्ञापन
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन लोग घायल

महेशपुर. सीलमपुर गांव के समीप बीते सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

महेशपुर. सीलमपुर गांव के समीप बीते सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, बिरकिट्टी गांव निवासी बाबू शेख (57) व अतुल चंद्र मंडल (60) बाइक में सवार होकर महेशपुर से बिरकिट्टी घर लौट रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे सीलमपुर गांव निवासी अंजनी भगत (65) की तेज रफ्तार बाइक से जोरदार टक्कर हो गयी, जिससे तीनों बाइक सवार घायल हो गये. आसपास के लोग घायलों को इलाज के लिए महेशपुर अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सक अंजनी कुमार भगत ने तीनों घायलों का प्राथमिक इलाज किया. दो व्यक्ति को रेफर कर दिया. उधर, महेशपुर पुलिस को सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुंचकर दो बाइकों को जब्त कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola