सुहासिनी बेसरा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Updated at : 09 Sep 2024 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
सुहासिनी बेसरा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

विधायक प्रो स्टीफन मरांडी की पत्नी प्रो सुहासिनी बेसरा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई.

विज्ञापन

पाकुड़िया. महेशपुर विधायक प्रो स्टीफन मरांडी की पत्नी प्रो सुहासिनी बेसरा के निधन पर सोमवार को पाकुड़िया स्थित खैराकांदर गांव में पवित्र मिस्सा सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ. इस अवसर पर पहले प्रार्थना सभा हुई. प्रार्थना सभा में दुमका सांसद नलिन सोरेन, राजमहल सांसद विजय हांसदा, डीसी मृत्युंजय कुमार वर्णवाल, एसपी प्रभात कुमार, लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश मरांडी, सारठ के पूर्व विधायक चुन्ना सिंह, पूर्व मंत्री डॉ लोइस मरांडी, बीडीओ साइमन मरांडी, थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह, झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव, सचिव सुलेमान बास्की, जिला संगठन प्रभारी अजीजुल इस्लाम, उपाध्यक्ष समद अली आदि लोगों ने स्व. प्रो सुहासिनी बेसरा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इसके उपरांत भोज का भी आयोजन हुआ. विदित हो कि गत 31 जुलाई को प्रो सुहासिनी बेसरा का निधन दुर्गापुर मिशन अस्पताल में हुआ था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola