जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत किया गया पौधरोपण

Updated:
विज्ञापन
जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत किया गया पौधरोपण

हिरणपुर. जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के तहत हिरणपुर प्रखंड में मंगलवार को विशेष शिविर लगाया गया. सबसे दूर, सबसे पहले जनभागीदारी अभियान के तहत 11 गांवों में संतृप्ति एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हिरणपुर. जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के तहत हिरणपुर प्रखंड में मंगलवार को विशेष शिविर लगाया गया. सबसे दूर, सबसे पहले जनभागीदारी अभियान के तहत 11 गांवों में संतृप्ति एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया. तुरसाडीह, पाडरकोला, बेलडीहा, भंडारो, बेलपहाड़ी, देवपुर, तेतुलिया, टोंगीपहाड़, नारायणडीह, सुन्दरपुर एवं नयाग्राम में आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे. शिविरों में पेंशन, मनरेगा जॉब कार्ड, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, आवास योजना से संबंधित आवेदन, मेडिकल जांच, दवा वितरण एवं एक्स-रे आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं. विभिन्न गांवों में पौधरोपण किया गया. मौके पर बीपीओ ट्विंकल चौधरी, डीडब्ल्यूओ सुनील मुर्मू, बीपीएम कमलेश कुमार, सीएचओ भीमराज, एसटीएस सदानंद ओझा, मुखिया स्टीफन मुर्मू, पंचायत सचिव स्टेनलियुस मरांडी सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola