स्थायी स्टैंड के बावजूद सड़कों पर खड़े हो रहे टोटो, जाम से लोग परेशान

पाकुड़. शहर में टोटो के लिए स्थायी स्टैंड की व्यवस्था होने के बावजूद बड़ी संख्या में चालक विभिन्न चौक-चौराहों और सड़कों के किनारे अपने वाहन खड़े कर रहे हैं.
प्रतिनिधि, पाकुड़. शहर में टोटो के लिए स्थायी स्टैंड की व्यवस्था होने के बावजूद बड़ी संख्या में चालक विभिन्न चौक-चौराहों और सड़कों के किनारे अपने वाहन खड़े कर रहे हैं. इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है. लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. सबसे अधिक परेशानी पूर्वी रेलवे फाटक और सब्जी मंडी में देखने को मिल रही है. यहां दर्जनों टोटो सड़क किनारे खड़े रहने के कारण सड़क संकरी हो जाती है. सुबह और शाम में दबाव बढ़ने पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. इससे आम लोगों के साथ-साथ स्कूल जाने वाले बच्चों, कार्यालय कर्मियों और व्यवसायियों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग जाती है. कई बार लोगों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ता है. इससे समय की बर्बादी होने के साथ-साथ ईंधन की खपत भी बढ़ जाती है. टोटो ऑटो संघ के अनुसार, शहर के रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड परिसर में टोटो के लिए स्थायी स्टैंड बनाया गया है, बावजूद कुछ चालक नियमों की अनदेखी कर सड़कों पर वाहन खड़े कर देते हैं. संघ ने इसके लिए चालकों की मनमानी के साथ-साथ यातायात व्यवस्था की निगरानी में कमी को भी जिम्मेदार बताया. संघ का कहना है कि पर्व-त्योहार या विशेष अवसरों पर यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस की तैनाती की जाती है, लेकिन कुछ समय बाद स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है. ऐसे में जाम की समस्या लगातार बनी रहती है. क्या कहते हैं मुख्यालय डीएसपी टोटो के कारण जाम की समस्या उत्पन्न नहीं हो, इसके लिए आवश्यक पहल की जायेगी. शहरवासियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसे लेकर हरसंभव प्रयास किया जायेगा. उज्जवल कुमार, मुख्यालय डीएसपी क्या कहते हैं टोटो ऑटो संघ के अध्यक्ष टोटो और ऑटो के लिए रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड में स्थायी स्टैंड की व्यवस्था की गई है. कुछ चालकों की मनमानी और यातायात नियमों के पालन में लापरवाही के कारण शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर वाहन खड़े रहते हैं. इससे जाम की समस्या पैदा होती है और लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है. हिसाबी राय, अध्यक्ष, जिला टोटो ऑटो संघ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










