अब चार पहिया व ऑटो-टोटो से प्रति ट्रीप के बजाय प्रतिदिन वसूला जायेगा टोल टैक्स

Updated at : 15 Jul 2025 5:15 PM (IST)
विज्ञापन
अब चार पहिया व ऑटो-टोटो से प्रति ट्रीप के बजाय प्रतिदिन वसूला जायेगा टोल टैक्स

पाकुड़. नगर परिषद ने छोटे मालवाहक वाहनों के टोल टैक्स में कमी की है.

विज्ञापन

नगर परिषद ने अपने नियम में तीसरी बार संशोधित किया टोल टैक्स का किराया संवाददाता, पाकुड़. नगर परिषद ने छोटे मालवाहक वाहनों के टोल टैक्स में कमी की है. अब नप ने अपने टोल संवेदक को 15 जुलाई से टोटो, ई-रिक्शा, मालवाहक टेंपो और 4 चक्का वाले मालवाहक वाहन का टोल टैक्स 50 रुपये प्रतिदिन लागू किया है, जो कि पहले प्रति ट्रीप था. मालूम हो कि नगर परिषद की ओर से लागू किये गये नये टोल टैक्स में तीसरी बार अपने नियम में बदलाव किया है. कई टोटो-़ ऑटो चालक इस फैसले पर भी नाखुशी जाहिर की है. उनका कहना है कि पैसेंजर वाले टोटो-ऑटो में पैसेंजर के साथ-साथ माल भी लोड कर लेते हैं, ऐसे में हमें दो जगह टोल टैक्स देना पड़ता है जो कि पहले नहीं लगता है. इस पर भी विचार किया जाने की जरूरत है. इस संबंध में चैंबर ऑफ कॉमर्स ने बताया कि पाकुड़ में टोल टैक्स किराया काफी था, जिसको लेकर नगर परिषद को पत्र लिखा गया था. हालांकि प्रति ट्रीप की जगह प्रति दिन टोल टैक्स वसूलने का निर्देश नगर परिषद की ओर से जारी किया गया है. वहीं ऑटो-टोटो से टोल टैक्स की वसूली पर नगर परिषद को एक बार फिर विचार करना चाहिए. वहीं, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि टोल टैक्स को घटाकर प्रति ट्रीप से प्रति दिन करने का आदेश दिया गया है. हालांकि उन्होंने कहा कि पैसेंजर वाले ऑटो-टोटो सिर्फ पैसेंजर ही चढ़ा सकते हैं, यदि वे माल भी अपने टोटो-ऑटो में लाते और ले-जाते हैं तो उन्हें मालवाहक का टोल टैक्स जमा करना पड़ेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola