सड़क पर बने गड्ढों में तीन टोटो पलटा, पांच यात्री जख्मी

महेशपुर. प्रखंड मुख्यालय के सभी दिशाओं की सड़कें दशकों से बदहाल है. सड़क में बड़े-बड़े खतरनाक गड्ढे हो चुके हैं. सड़क के गढ़ों में करीब 3 फुट बारिश का पानी जमा है.
प्रतिनिधि, महेशपुर. प्रखंड मुख्यालय के सभी दिशाओं की सड़कें दशकों से बदहाल है. सड़क में बड़े-बड़े खतरनाक गड्ढे हो चुके हैं. सड़क के गढ़ों में करीब 3 फुट बारिश का पानी जमा है. महिनों तक सड़क पर जल जमाव रहता है. राहगीरों को जान जोखिम में डालकर यात्रा करनी पड़ रही है. बुधवार को महेशपुर गोकुलपुर-चापगांव के समीप मुख्य सड़क में बड़े-बड़े गड्ढों में लगातार तीन ई -रिक्शा (टोटो) सवारी लेकर गड्ढा में पलट गया, जिससे पांच सवारी गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास के ग्रामीणों समेत राहगीरों ने लोगों की मदद की. ग्रामीणों ने टोटो पलटा देख टोटो को गड्ढे से निकाला और जख्मियों को इलाज के लिए भिजवाया. महेशपुर के ग्रामीण अजीत कुमार साह, बापन उपाध्याय, सानू, कॉलेज शेख ने खुद ही इस बरसात में सड़क पर उतरकर बड़े-बड़े गड्ढों में डस्ट, ईंट व पत्थर देकर कुछ हद तक सड़क में बने गड्ढों को भरने की कोशिश की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




