सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Apr 2024 6:22 PM
लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र में मुख्य सड़क पर बरमसिया गांव के समीप मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.
लिट्टीपाड़ा. थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा-अमड़ापाड़ा मुख्य सड़क पर बरमसिया गांव के समीप बुधवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार पाकुड़ कालिदासपुर के पुरुलबोना निवासी शकल मरांडी, लिट्टीपाड़ा नवाडीह निवासी विकास मुर्मू व लिट्टीपाड़ा के मधुबन निवासी मुन्शी मुर्मू एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम से लिट्टीपाड़ा से अमड़ापाड़ा जा रहे थे. बरमसिया गांव के समीप तेज रफ्तार मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया. घटना में मोटरसाइकिल पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सड़क किनारे पड़े तीनों घायलों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां डाॅ मुकेश बेसरा व डॉ आनन्द द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए तीनों को पाकुड़ रेफर कर दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










