30 करोड़ की तीन किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

रघुनाथनगंज पुलिस ने 3 केजी
फ़रक्का. रघुनाथगंज थाना पुलिस ने रविवार की दोपहर क्षेत्र के तलाई मोड़ के समीप 12वीं राष्ट्रीय सड़क पर तीन किलो हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति मुर्शिदाबाद जिले के लालगोला निवासी कुर्बान शेख बताया जा रहा है. जब्त की गयी हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत 30 करोड़ से अधिक बतायी जा रही है. इधर, थाना के आइसी संजीव विश्वास ने बताया कि, बहरामपुर होते हुए लालगोला के कृष्णसाई गांव के कुर्बान शेख नामक व्यक्ति भारी मात्रा में हेरोइन लेकर आने की सूचना मिली थी. पुलिस ने तलाई मोड़ के पास चेकिंग लगाकर पकड़ा और तीन किलो हेरोइन बरामद किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




