पाकुड़ में जनगणना-2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र शुरू

केंद्र सरकार द्वारा भारत की जनगणना 2027 प्रस्तावित है. इसके प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जानी है.
जनगणना कार्य पूरी गंभीरता व जिम्मेदारी के साथ करें : डीसी संवाददाता, पाकुड़ केंद्र सरकार द्वारा भारत की जनगणना 2027 प्रस्तावित है. इसके प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जानी है. इस कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से सूचना भवन सभागार में शुक्रवार से जिला एवं चार्ज स्तर के जनगणना पदाधिकारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र प्रारंभ हुआ. प्रशिक्षण के दौरान जनगणना कार्य से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी. अधिकारियों को मकान सूचीकरण, भवनों की पहचान, परिवारों का वर्गीकरण, डेटा संकलन की प्रक्रिया, डिजिटल माध्यम से सूचनाओं के संधारण व जनगणना से जुड़े प्रपत्रों के सही उपयोग के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया. राज्य के जनगणना कार्य निदेशालय, रांची के सहायक निदेशक राम भास्कर द्विवेदी एवं जिला समन्वयक सरोज कुमार ने प्रशिक्षण प्रदान किया. प्रशिक्षण के प्रथम चरण में बताया गया कि हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) का गठन किस प्रकार किया जायेगा. साथ ही सीएमएमएस पोर्टल पर आईडी निर्माण के उपरांत सुपरवाइजर एवं प्रगणकों को एचएलबी आवंटित करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गयी. एचएलबी निर्धारण के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन प्रविष्टि की प्रक्रिया का भी व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया. इस अवसर पर उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रियाओं में से एक है, जिसके आधार पर सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं एवं नीतियों का निर्माण किया जाता है. इसलिए सभी पदाधिकारी इस कार्य को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न करें. उन्होंने कहा कि इस बार जनगणना प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संचालित की जायेगी, जिस कारण डेटा संकलन और प्रबंधन की प्रक्रिया और अधिक संवेदनशील हो गयी है. पदाधिकारियों को प्रशिक्षण के दौरान उत्पन्न होने वाली शंकाओं का समाधान अवश्य कर लेना चाहिए, ताकि वास्तविक कार्य के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई न हो. उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य से संबंधित सभी निर्देशों, पत्रों एवं दिशा-निर्देशों का नियमित अध्ययन करें. समय- समय पर उनकी समीक्षा करते रहें, ताकि कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि न हो. उपायुक्त ने नगर क्षेत्रों में आउटग्रोथ एरिया के सही सीमांकन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया, ताकि कोई भी परिवार या क्षेत्र जनगणना प्रक्रिया से वंचित न रह जाए. इस अवसर पर जिला जनगणना सह नोडल पदाधिकारी जेम्स सुरीन, अपर जिला जनगणना पदाधिकारी चंद्रजीत खलखो सहित मास्टर ट्रेनर, जिला एवं चार्ज स्तर के जनगणना पदाधिकारी, तकनीकी सहायक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




