ePaper

अंग्रेजी शराब की बिक्री मामले में तीन गिरफ्तार, एक फरार

Updated at : 12 May 2024 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
अंग्रेजी शराब की बिक्री मामले में तीन गिरफ्तार, एक फरार

अवैध रूप से शराब बिक्री की योजना बना रहे चार लोगों के विरुद्ध नगर थाना की पुलिस ने कार्रवाई की है. शराब के तीन धंधेबाज को गिरफ्तार किया है

विज्ञापन

पाकुड़. नगर थाना की पुलिस ने अवैध रूप से शराब बिक्री की योजना बना रहे चार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की है. नगर थाना क्षेत्र के रजिस्ट्री कार्यालय के समीप बने सार्वजनिक शौचालय में छापेमारी कर शराब के तीन धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. वहीं एक भागने में सफल रहा है. नगर थाना की पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की गिरफ्त में आये तीनों लोगों की पहचान बड़ी अलीगंज निवासी शरीफुल सेख, सुनील हाजरा और मुन्ना राय के रूप में की गयी है. इसके पास से अलग-अलग कंपनियों का 22 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है. मामले को लेकर नगर थाना प्रभारी अजय आर्यन ने बताया कि शनिवार देर रात अवैध शराब की बिक्री होने की सूचना प्राप्त हुई थी. सूचना के आलोक में टीम गठित कर छापेमारी की गयी. छापेमारी के क्रम में शौचालय से 22 बोतल शराब जब्त किया गया है. मौके पर से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक फरार हो गया है. गिरफ्तार सभी पर विधिसम्मत कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. फरार व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola