ePaper

बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, आभूषण व नकदी की हुई चोरी

Updated at : 24 Apr 2024 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, आभूषण व नकदी की हुई चोरी

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में बंद घर से चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है.

विज्ञापन

पाकुड़. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है. चांदपुर निवासी अब्दुल हाकिम शेख के घर चोरी की घटना हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार घर वाले जानकीनगर गये हुए थे. पीड़ित के भाई मोइनुद्दीन शेख ने बताया कि हम लोग बगल में ही जानकीनगर गए थे. आसपास के लोगों द्वारा इसकी सूचना बुधवार सुबह को मिली. सूचना के बाद हम लोग पाकुड़ आए. देखा कि घर का मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ है. छत के सहारे चोर घर में घुसे हैं. बताया कि दो बहने हैं. दो बहनों की शादी के लिए कुछ आभूषण एकत्रित किए गए थे, जिसकी चोरी अज्ञात चोरों द्वारा की गयी है. लगभग 15 से 16 भर सोने की चोरी हुई है. इसके अलावा घर में 60 हजार रुपये के करीब नकदी भी रखा गया था, जिसकी चोरी हो गयी है. इसकी सूचना मुफस्सिल थाना को दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार से जानकारी ली. पुलिस को किसी प्रकार की कोई सफलता नहीं मिली थी. मामले को लेकर मुफस्सिल थाना प्रभारी संजीव कुमार झा ने बताया कि चोरी की घटना हुई है. मामले को लेकर हर बिंदु पर जांच की जा रही है. आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola