पाकुड़िया में फहराया गया तिरंगा, निकाली गयी झांकी

Updated at : 27 Jan 2025 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
पाकुड़िया में फहराया गया तिरंगा, निकाली गयी झांकी

प्रखंड भर में 76वां गणतंत्र दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया.

विज्ञापन

पाकुडि़या. प्रखंड भर में 76वां गणतंत्र दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया. प्रखंड कार्यालय में प्रमुख कालिदास मरांडी, प्रखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय में बीइइओ मर्शिला सोरेन, पाकुड़िया थाने में थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ भरत भूषण भगत, सरस्वती शिशु मंदिर में अध्यक्ष अमर भगत, प्रखंड झामुमो कार्यालय में विधायक प्रो स्टीफन मरांडी, कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश सचिव देवीलाल मुर्मू, पाकुड़िया पंचायत कार्यालय में मुखिया अनिता सोरेन ने झंडोत्तोलन कर गणतंत्र दिवस मनाया. सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में भी तिरंगा फहराया गया.

सरस्वती शिशु मंदिर में शहीदों की निकाली गई झांकी

गणतंत्र दिवस पर उषा देवी सरस्वती शिशु मंदिर की ओर से वीर शहीदों की याद में झांकी निकाली गयी. वहीं सामूहिक समता योग, हिंदी भाषण, नृत्य, संगीत कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ. संस्कृत में भाषण रुद्र तिवारी ने दिया. वहीं संथाली नृत्य में मिरु हेंब्रम व सुनामी हांसदा ने समा बांधा. अंग्रेजी भाषण में ऋषिका गुप्ता, नृत्य में मान्यता, भाषण में यतिराज ने सबका मन मोह लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष अमर भगत, सचिव भुनेश्वर ओझा, प्रधानाचार्य कुशल कुमार, सुबोध भगत, तारक साव ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola