51 कुंडी गायत्री संस्कार महोत्सव के दूसरे हुआ हवन

Published by : SANU KUMAR DUTTA Updated At : 22 Apr 2025 6:05 PM

विज्ञापन

पाकुड़. 51 कुंडी गायत्री संस्कार महोत्सव के दूसरे दिन शहर के सिंधीपड़ा धर्मशाला में हवन व पूजन कार्यक्रम हुआ.

विज्ञापन

पाकुड़. 51 कुंडी गायत्री संस्कार महोत्सव के दूसरे दिन शहर के सिंधीपड़ा धर्मशाला में हवन व पूजन कार्यक्रम हुआ. इस दौरान शहर के श्रद्धालुओं समेत गायत्री परिवार ने हवन किया. इस दौरान आसपास का वातावरण भक्ति में रहा. गायत्री परिवार के मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि यज्ञ के दूसरे दिन हवन व पूजन का आयोजन हुआ. बताया कि हवन करने का मुख्य उद्देश्य वातावरण को शुद्ध करने, सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने और देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए है. धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों दृष्टिकोण से हवन के कई लाभ हैं. हवन वातावरण को शुद्ध करने में मदद करता है, जिससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है. हवन के माध्यम से देवी-देवताओं को आहुति दी जाती है, जिससे वे प्रसन्न होते हैं. मनुष्य के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है. बताया कि हवन के बाद हरिद्वार से आए श्रीनिवास तिवारी ने प्रवचन दिया. इसमें आसपास से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANU KUMAR DUTTA

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola